मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। उत्तर पश्चिमी हवाओं ने प्रदेश की फिजा में ठंड घोलना शुरु कर दी है। राज्य के 6 शहरों का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा पहुंचा है। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के अनुसार, 15 नवंबर के बाद से प्रदेश के बड़े क्षेत्र में तापमान तेजी से गिरना शुरु होगा।
प्रदेश में उत्तर पूर्व दिशा में हवाएं चल रही है। इन हवाओं का रुख जब उत्तर पश्चिम की तरफ हो जाएगा तब पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। इसी के साथ मध्य प्रदेश में ठंडी हवाएं चलने लगेंगी। ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। 15 नवंबर से सुबह-शाम धुंध बढ़ेगी।
प्रदेश में उत्तर पूर्व दिशा में हवाएं चल रही है। इन हवाओं का रुख जब उत्तर पश्चिम होगा तब पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। इसी के साथ मध्य प्रदेश में ठंडी हवाएं चलने लगेंगी और तापमान में तेजी से गिरेगा।
Comments (0)