इस समय पूरा देश दिवाली के पर्व को बड़ी ही धूमधाम से मना रहा हैं। आज गोवर्धन पूजा हैं। इस बार एमपी की मोहन सरकार गोवर्धन पूजा पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर मना रही हैं। जिसके लिए तमाम विधायक अपने-अपने क्षेत्र में इस पूजा को कर रहे हैं।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोशाला पहुंचकर अपने हाथों से बछिया और गाय को रोटी खिलाई और आशीर्वाद लिया। सीएम ने यहां पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, हमारी संस्कृति ‘उत्सव प्रधान’ संस्कृति है। हमारे वेदों में कहा गया है “गावो विश्वस्य मातरः” गाय संसार की माता है। प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण के लिए तेज गति से कार्य कर रही है। मेरी ओर से समस्त प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
गौ माता का आशीर्वाद सदैव बना रहे
प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि, गावो विश्वस्य मातरःआज गोवर्धन एवं अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर निवास में “गोवर्धन पूजा” कर प्रकृति एवं पशुधन के संरक्षण तथा प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। अभिलाषित फल देने वाली संसार की गौ माता का आशीर्वाद सदैव बना रहे, यही कामना है।
Comments (0)