मध्यप्रदेश में हारी हुई सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा बुधवार को प्रदेश कार्यालय भोपाल में चिंतन करेगी। भाजपा के मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर बुधवार सुबह प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। हारी हुई 39 सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
शेष अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों का चयन किया जाना है, इसके लिए विधानसभावार सीटों पर फीडबैक भी लिया जाएगा। वहीं नाराज विधायकों और कार्यकर्ताओं को लेकर भी बैठक होगी। पार्टी के नाराज पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। अमित शाह द्वारा ग्वालियर में ली गई बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप आगामी चुनावी कार्ययोजना बनाई जाएगी।
इसके लिए यादव, तोमर और वैष्णव मोर्चा प्रकोष्ठों के अब तक किए गए कामकाज की जानकारी लेंगे। दो सितंबर से शुरू होगी पहली जन आशीर्वाद यात्रा - दो सितंबर से मध्य प्रदेश में भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकालेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी जनता के बीच जाकर विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद लेंगे।
इसको लेकर 24 या 25 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा की मुख्य टोली की बैठक भोपाल में होनी है। प्रदेश में संभागवार पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जाएगी। इसके लिए संभागवार टोलियां बनाई गई है। ग्वालियर और इंदौर में टोलियों की बैठक हो चुकी है। अब भोपाल में मुख्य टोली की बैठक कर यात्रा के रूट तय किए जाएंगे

Comments (0)