मध्यप्रदेश में मौसम की करवट से ठंड का एहसास होने लगा है। कई जिलों में पारा लुढ़ककर 20 से नीचे पहुंच गया है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि आगामी दिनों में कंपा देने वाली ठंड पड़ सकती है। हालांकि, अभी भोपाल समेत कुछ जिलों में मौसम सामान्य है।
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इंदौर में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
वहीं, राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Comments (0)