एमपी में अब सुबह और रात में ठंड पड़ रही है, जबकि दिन में तेज धूप खिल रही है। 1 फरवरी को ऐसा ही मौसम रहा। नर्मदापुरम, कल्याणपुर, मंडला, खंडवा और सिवनी में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सोमवार (3 फरवरी) को ग्वालियर-चंबल में बादल छाएंगे और बूंदाबांदी हो सकती है।
MP में बढ़ने लगा दिन-रात का तापमान
एमपी के कुछ क्षेत्रों में पहले हफ्ते बादल छाए रहेंगे। 12 से 14 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर कम होगा। जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर माध्य समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किमी पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में अवस्थित है। चक्रवातीय परिसंचरण हरियाणा और निकटवर्ती क्षेत्रों पर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर एक्टिव है। वहीं, 3 फरवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के द्वारा पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
Comments (0)