आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। आज ही के दिन उनकी हत्या की गई थी। महात्मा गांधी की हत्या की साजिश ग्वालियर में रची गई थी। वहीं बापू की पुण्यतिथि पर देश के सभी राजनेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसी क्रम में आज बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी बापू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गांधी जी के रामराज की कल्पना साकार हो रही है
इस दौरान बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी दुनिया में या भारत में पहली बार मोदी ने ही सफाई कर्मी, बहन और भाइयों के हाथ पैर धोए, और उनको सम्मान देने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी के रामराज की कल्पना साकार कर रही है। भाजपा जन-जन में रामराज की भावनाओं की गुंजाइश पर काम कर रही है साथ ही जो गरीब है उसका पक्का मकान बनवा रही है।
बीजेपी विकास कर रही है
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जहां अंधेरा है वहां लाइट पहुंचाने का काम कर रही है। सारे भेदभाव खत्म करके महात्मा गांधी का सपना हिंदुस्तान में सच हो रहा है। गांधी की की जो भावना थी वह यह जन-जन तक जा रही है कांग्रेस केवल विलक रही है रो रही है। अगर गांधी जी को कांग्रेस मानती तो अयोध्या में राम मंदिर बहुत पहले बन जाता।
रामराज की कल्पना जमीन पर उतर रही है
बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि हम तो महात्मा गांधी के राम को पूजते हैं हम तो महात्मा गांधी के गीत का ज्ञान लेते हैं। हम तो गांधी के बताए हुए आदर्श और मार्ग पर चलते हैं। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भाजपा तो गांधी के अक्षर से आदेश का पालन कर रही है रामराज की कल्पना जमीन पर उतर रही है।
Comments (0)