पूरे देशभर में लोग गणतंत्र दिवस उत्साह से मना रहे हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी लोगों का उत्साह कम नहीं है। प्रदेश के सभी संस्थानों में झंडावंदन कार्यक्रम हुआ है। वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग स्थानों पर झंडावंदन किया। इसी उत्साह के बीच सीएम विष्णुदेव साय के झंडावंदन कार्यक्रम को लेकर काफी चर्चा है। सीएम विष्णुदेव साय अंबिकापुर में झंडावंदन कर सलामी ली।
बता दें कि सरगुजा संभाग में अभी तक किसी भी सीएम ने झंडावंदन नहीं किया था। हालांकि इससे पहले साल 2008 में उस समय के सीएम डॉ. रमन सिंह के द्वारा झंडावंदन किया गया था। इसके बाद से कोई भी सीएम यहां झंडावंदन नहीं कर पाया था। अधिकतर झंडावदन कार्यक्रम हर साल बस्तर में आयोजित होते रहे हैं। ऐसे में पहली बार सीएम के अंबिकापुर में झंडावदन किया। इसकी काफी चर्चा की जा रही है।
जल्द ही बस्तर नक्सल आतंक से मुक्त होगा
सीएम विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि नक्सलियों को समाप्त करने का संकल्प है। जल्द ही बस्तर नक्सल आतंक से मुक्त होगा। हमारे जवान नक्सलियों के गढ़ में घुसकर प्रहार कर रहे हैं। एक साल में बड़ी संख्या में नक्सलियों का सफाया किया गया है।
Comments (0)