शुक्रवार को मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में चल रही सर्द हवाओं के कारण राज्य में तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक पारे में और गिरावट आने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी एमपी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है।
इंदौर और ग्वालियर में लुढ़का पारा
आईएमडी के अनुसार, अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। शुक्रवार को भोपाल में दिन के पारा में 6.8 डिग्री की गिरावट रही। यह 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
कब मिलेगी ठंड से राहत?
आईएमडी के अनुसार, अगले तीन दिन तक ठंड का असर रहेगा। इसके बाद राहत मिलेगी। 29 जनवरी (बुधवार) से वेस्टर्न हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे तापमान में वृद्धि होगी। सिस्टम गुजरने के बाद ठंड फिर से बढ़ेगी।
Comments (0)