बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के जंगलों से सुरक्षा बल ने 36 लाख के आठ इनामी सहित 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सभी को जेल भेज दिया है। इनमें से चार नक्सली आठ-आठ लाख के इनामी हैं, जो नक्सलियों के केंद्रीय रीजनल कंपनी (सीआरसी) नंबर दो में पीपुल्स पार्टी कमेटी सदस्य (पीपीसीएम) थे। वहीं चार नक्सली एक-एक लाख के इनामी हैं।
ये पकड़े गए नक्सली
पकड़े गए नक्सलियों में कमली कोड़ेम, चैते सोढ़ी, जोगी सोढ़ी, राजे सोढ़ी पर आठ-आठ लाख का इनाम है। वहीं देवा मड़कम, कोसा माड़वी, लिंगा कुहरामी, सोमड़ा मड़कम पर एक-एक लाख का इनाम है।
अन्य नक्सलियों में जोगा मड़कम, हुर्रा मड़कम, सोमड़ा मड़कम, रामा माड़वी, हुंगा माड़वी, सुक्का माड़वी भी शामिल हैं। इनके पास से लकड़ी के 23, लोहे के आठ स्पाइक, गैती मिली है।
Comments (0)