एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने जापान के कोबे शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि महात्मा गांधी जी का पूरा जीवन भारतीयों के लिए समर्पित रहा। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए बापू ने अंग्रेजों से संघर्ष किया और भारत को आजादी दिलाई।
बापू हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा श्रोत हैं
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अल्बर्ट आइंस्टीन ने महात्मा गांधी जी के बारे में ठीक ही कहा था कि भविष्य की पीढ़ियों को इस बात पर विश्वास करने में मुश्किल होगी कि हाड़-मांस से बना ऐसा कोई व्यक्ति भी कभी धरती पर आया था। अहिंसा, स्वतंत्रता और मानवता के लिए काम किया। सीएम ने कहा कि, बापू हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा श्रोत हैं। बापू ने दुनिया भर में भारतीयों का मान सम्मान बढ़ाया है। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं उनको स्मृरण करता हूं।
भारत उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है
एमपी के मुखिया ने आगे कहा कि मैं मध्य प्रदेश में निवेश और युवाओं लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए जापान की यात्रा पर हूं। मध्य प्रदेश को लेकर जापान सहित बाकी देशों में भी रुझान बढ़ रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में भारत उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। ऐसे में सभी राज्य सरकारों का दायित्व बनाता है कि अपने राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ाएं।
जापान के लोग रिसर्च को महत्व देते हैं
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जापान आर्थिक संपन्नता के साथ औद्योगिक क्षेत्र में काफी मजबूत स्थिति में है। जापान के लोग रिसर्च को महत्व देते हैं। सीएम ने आगे कहा कि यह देश कई प्रकार की संभावनाओं से भरा है। मोहन यादव ने कहा कि, मेरी यह यात्रा जापान और मध्य प्रदेश के संदर्भ में एक मील का पत्थर साबित होगी।
Comments (0)