मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जापान दौरे के दूसरे दिन टोक्यो के सेंसोजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध के दर्शन किए। सीएम ने कहा कि गौतम बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, “महात्मा गौतम बुद्ध दुनियाभर में अहिंसा का रास्ता लेकर आए। भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।
निवेशक, मिनिस्टर्स से मीटिंग हो रही
जापान में निवेशक, मिनिस्टर्स से मीटिंग हो रही है। यहां से व्यापार, व्यवसाय की बहुत संभावना है। रोजगार के अवसर हैं। यहां की टैक्नोलॉजी मध्य प्रदेश में लाने का प्रयास है। सीएम ने आगे कहा कि जापान की कल्चर, संस्कृति को भी हम समझने का प्रयास कर रहे हैं। भगवान बुद्ध जापान और भारत दोनों देशों को आशीर्वाद देंगे हम आगे बढ़ेंगे। निवेशकों के माध्यम से भारत के साथ जापान चले, यह पीएम मोदी का यह भाव है। उसी को समृद्ध करने हम आए हैं।
Comments (0)