केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ चंद्रगिरी में आयोजित प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय सहित कई अन्य नेता भी उपस्थित रहे। इस मौके पर गृह मंत्री शाह ने आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति में 100 रुपए का विशेष सिक्का और एक डाक टिकट जारी किया। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित था। तप और साधना से उन्होंने भारत और भारतीय संस्कृति को दुनिया में मान्यता दिलाई। वे सिर्फ संत नहीं, बल्कि एक महान विद्वान थे गृह मंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान चंद्रगिरि स्थित प्रतिभास्थली में जैन संतों के साथ भोजन किया और फिर विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ चंद्रगिरी में आयोजित प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय सहित कई अन्य नेता भी उपस्थित रहे।
Comments (0)