छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों में सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। साथ ही दुर्ग और सुकमा के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए पांच वार्डों में उप चुनाव भी हो रहा है।
10 नगर निगम और 49 नगर पालिका सहित 173 निकायों में वोटिंग शुरू
इस बार के चुनाव में मतदाता ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) जरिये एक साथ महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान कर रहे हैं। महापौर के लिए 79, पार्षद के लिए 1,889 और अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी निकायों में मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा।
Comments (0)