मध्य प्रदेश में एक बार फिर से ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में ठंड का ज्यादा असर देखने के मिल रहा है। दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी गई है। दिन में ठंडी हवाएं चलने ठिठुरन बढ़ गई है। शहडोल में पारा 5 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। सोमवार को भी मौसम में ठंडक बनी रहेगी। खासकर सुबह और रात में ठंड पड़ेगी, लेकिन इसके बाद पारे में फिर उछाल आएगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से पारे में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी।
फरवरी की शुरुआती दौर में बदला रहेगा मौसम
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक ने बताया कि 1 से 4 फरवरी के बीच पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इनमें रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग के जिले शामिल हैं। इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा। उन्होंने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से फरवरी में 4 दिन तक मौसम बदला रहेगा। इससे पहले दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने प्रदेश से ठंड जैसे गायब कर दी थी। एक सप्ताह तक दिन-रात के तापमान में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन शुक्रवार से तापमान में गिरावट शुरू हो गई।
Comments (0)