मध्यप्रदेश के साथ भोपाल में मौसम का मिजाज इन दिनों उतार-चढ़ाव भरा है। उत्तरी सर्द हवा के कारण न्यूनतम तापमान में साढ़े तीन डिग्री की गिरावट आई है, जिससे रात में ठंडक का अहसास बढ़ा है। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर भी मौसम का मिजाज बदला सा रहेगा। सुबह ठंडक के साथ-साथ हल्की धुंध रह सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है, साथ ही तापमान इसी तरह रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है।
न्यूनतम तापमान में गिरावट
उत्तरी हवाओं के कारण शहर के न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट हो गई। शहर का अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में जहां 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, वहीं न्यूनतम में 3.6 डिग्री की गिरावट आ गई।
फिर करवट लेगा मौसम
मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया कि फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। दो दिन तापमान इसी तरह रहेंगे। आने वाले दो दिनों में सुबह धुंध रहेगी और ठंडक रहेगी, दिन में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अचानक से मौसम करवट ले सकता है। 13 जिलों में बारिश भी हो सकती है।
Comments (0)