गणतंत्र दिवस के अवसर पर धार्मिक नगरी उज्जैन में धर्म और देश भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। आज सुबह भस्मारती में एक और भगवान महाकाल के दरबार में भक्त भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे तो वहीं दूसरी और भगवान महाकाल को तिरंगा स्वरूप मे श्रंगारित भी किया गया था।
महाकालेश्वर मंदिर के ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर भगवान महाकाल को तिरंगे से सजाया गया। उन्होंने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में धार्मिक पर्वों के साथ-साथ देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीय पर्व भी बनाए जाते हैं। महाकालेश्वर मंदिर में प्राचीन समय से ही यह परंपरा देखी जा रही है। भगवान महाकाल को गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे से सजाया जाता है। इस दौरान भक्त भी महाकालेश्वर मंदिर में भोलेनाथ के साथ-साथ भारत माताकी जय के नारे भी लगाते हैं।
Comments (0)