मध्य प्रदेश में फरवरी का पहला सप्ताह ही गर्मी के जैसे महसूस होने लगा है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों का तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बड़ा उछाल आया है। प्रदेश के किसी भी स्थान का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे नहीं रहा। कई जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के पर भी चला गया। प्रदेश में सबसे गर्म स्थान सिवनी रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री पार कर गया। मंडला में भी काफी गर्मी पड़ी। भोपाल में भी तापमान बढ़कर 32.1 डिग्री सेल्सियस पर चला गया।
मौसम विभाग का कहना
मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश की सभी जिलों के मौसम को शुष्क बने रहने का अनुमान जारी किया है। हालांकि कुछ जिलों में हल्का से लेकर मध्य तक कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में ग्वालियर, मंदसौर, भिंड, मुरैना, श्योपुर और नीमच जिले शामिल हैं। यहां कोहरा छाए रह सकता है।
गर्मी हो सकती है महसूस
मौसम विभाग ने दृष्टिकोण जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। इसके बाद फिर तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आने के आसार दिख रहे हैं। भोपाल के मौसम के बारे में विभाग ने बताया है कि मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। इस कारण यहां गर्मी महसूस हो सकती है। अचनाक हो रहे मौसम के बदलाव को लेकर लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है।
Comments (0)