भोपाल, देशभर में भाजपा संगठन चुनाव करवा रही है। मध्यप्रदेश में भी जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए मंथन जारी है। गुरुवार को प्रदेश चुनाव पर्यवेक्षक सरोज पांडे, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर के साथ निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने चर्चा की। इसके बाद भाजपा के जिला अध्यक्षों के चुनाव का फॉर्मुला तय माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि 4 साल से ज्यादा समय तक अध्यक्ष रह चुके जिला अध्यक्षों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव पूरे देश में चल रहे हैं। मध्य प्रदेश में भी संगठन चुनाव जोरों पर हैं। हाल ही में मंडल अध्यक्षों के चुनाव हुए। इसके बाद अब जिला अध्यक्षों का चुनाव होना है।
Comments (0)