भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में संगठन चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चयन के लिए चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी है। इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव कराने की जम्मेदारी दी गई है। एमपी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव धर्मेंद्र प्रधान कराएंगे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मध्यप्रदेश का चुनाव अधिकारी बनाया है।
शिवराज सिंह को मिली कर्नाटक की जिम्मेदारी
वहीं एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक की जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे को छत्तीसगढ़ का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। ये सभी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे। प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के पहले जिला अध्यक्षों के चुनाव होंगे। जिला अध्यक्षों के चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। राष्ट्रीय संगठन ने 29 राज्यों के चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश चुनाव प्रभारियों की सूची संलग्न है।
Comments (0)