अभनपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने थाना अभनपुर क्षेत्र के कोलार स्थित कल्पवृक्ष रिसोर्ट में संचालित खोखी झीमखाना क्लब पर कार्रवाई की है। क्लब में अवैध रूप से कैसीनो संचालन की सूचना मिलने पर यह छापेमार कार्रवाई की गई।
पोकर टेबल और ताश की सामग्री मिली
कार्रवाई के दौरान क्लब परिसर में पोकर कार्ड्स टेबल, रमी खेलने के लिए ताश की पत्तियां और अन्य गेमिंग सामग्री बरामद की गई। मौके पर मौजूद सामग्री को पुलिस ने सील कर दिया है।
संचालकों से मांगे गए दस्तावेज
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने क्लब संचालकों को संचालन से संबंधित सभी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विधिसम्मत कार्रवाई जारी
पुलिस के मुताबिक मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और क्लब संचालन की वैधानिक स्थिति की जांच की जा रही है।