कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची की प्रतीक्षा लंबे समय से की जा रही थी। कांग्रेस ने इस बार के चुनाव में युवाओं पर भरोसा जताया है। पार्टी ने 50 वर्ष से कम उम्र के 65 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। कांग्रेस के 144 घोषित प्रत्याशियों में से ओबीसी वर्ग के 39 प्रत्याशी, अनुसूचित जाति के 22 प्रत्याशी और आदिवासी वर्ग के 30 प्रत्याशी शामिल हैं। अल्पसंख्यक वर्ग के 6 प्रत्याशी शामिल हैं। पार्टी ने 19 महिलाओं को टिकट दिया है। 19 महिलाओं पर कांग्रेस ने जताया भरोसा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं।
युवाओं को मिली तवज्जों
वहीं भाजपा ने 136 तो कांग्रेस ने जारी किए 144 प्रत्याशियों के नाम। दो दिनों में 79 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम आ सकते हैं सामने। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, 76 वर्षीय कमलनाथ की टीम में युवाओं को मिली तवज्जों।विनिंग पोश्चर के साथ चुनाव में उतर रही
कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस की पहली सूची की तुलना भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची से नहीं की जा सकती। बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 39 नाम जारी किए थे। वह टिकट भी हारी हुई सीटों के लिए जारी किए गए थे। बीजेपी की पहली सूची ने यह स्पष्ट कर दिया था कि 18 साल से सत्ता में होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी बहुत ही रक्षात्मक चुनाव लड़ने की स्थिति में है। बीजेपी ने अब तक चार सूचियां जारी की हैं। कांग्रेस पार्टी ने पहले ही सूची में नवरात्रि के शुभ दिनों में मुख्यमंत्री फेस कमलनाथ और पिछली सरकार में मंत्री रहे नेताओं के टिकट जारी कर स्पष्ट कर दिया कि पार्टी आक्रामक मुद्रा में है और विनिंग पोश्चर के साथ चुनाव में उतर रही है।Read More: MP NEWS: यादवेंद्र सिंह ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, बोले- कमलनाथ को सिखाएंगे 'सबक'
Comments (0)