मध्य प्रदेश के खंडवा शहर के मध्य स्थित केवलराम चौराहे पर कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर अलग अंदाज में एक वॉशिंग मशीन साथ लेकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस मशीन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर भी चिपकाए हुए थे, जिन पर लिखा था भाजपा की वाशिंग मशीन। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, बीजेपी की इस वाशिंग मशीन में सारे दाग धुल जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ये विरोध कांग्रेस के खाते सील करने की आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर था।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, बीजेपी सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है। ईडी, आईटी और सीबीआई के जरिये कांग्रेस पार्टी सहित पूरे विपक्ष को डराने का काम किया जा रहा है।