मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के गान के साथ हुई। मुख्यमंत्री ने पहले मंत्री गण को संबोधित करते हुए कहा कि नई दिल्ली में मध्य प्रदेश सुशासन एवं विकास रिपोर्ट प्रस्तुत करना प्रदेश की बड़ी उपलब्धि है।
गौरव दिवस पर कैबिनेट के सदस्यों की प्रसंशा की
इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने सुशासन की रिपोर्ट प्रस्तुत की है। वहीं सीएम ने उज्जैन के गौरव दिवस पर कैबिनेट के सदस्यों की प्रसंशा की। साथ ही माखन नगर के गौरव दिवस की जानकारी दी। कैबिनेट की बैठक में कई जरुरी निर्णय लिए गए। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रामनवमी बड़े स्तर पर मनाई जाएगी। चित्रकूट और ओरछा में रमनवमी के मुख्य कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में उत्साह से रामनवमी मनाई जाएगी।
बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए 50 लाख रुपये तक का लोन
मध्य प्रदेश के युवाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना लागू करने जा रही है। कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को उद्यम क्रांति योजना की खासियत बताई गई। मीटिंग में उद्यम क्रांति योजना का प्रेजेंटेशन हुआ। इसके तहत बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए 50 लाख रुपये तक का लोन मिल सकेगा।
ये भी पढ़े-
शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, सेंसेक्स 60,000 के नीचे फिसला
जबलपुर रेलवे स्टेशन को नया लुक दिया गया
पश्चिम मध्य रेल के सीपीआरओ राहुल जयपुरिया के अनुसार इंडियन रेलवे अब स्टेशनों को भी एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक स्वरुप दे रहा हैं। इसी के तहत जबलपुर रेलवे स्टेशन को नया लुक दिया गया है। मध्य प्रदेश में रेलवे यात्रियों को अब स्टेशन पर किसी एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं का एहसास होगा। क्योंकि पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर स्टेशन को अपग्रेड किया हैं। मध्य प्रदेश के रानी कमलापति स्टेशन के बाद जबलपुर स्टेशन पर ये प्रयोग किया गया है।
Comments (0)