रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी
अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ कैडर के 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। पुलिस प्रशासन में लंबे अनुभव और प्रशासनिक कार्यशैली के चलते उन्हें प्रदेश की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुके हैं सेवाएं
अरुण देव गौतम प्रदेश के 6 जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) रह चुके हैं। इसके अलावा वे बस्तर रेंज के आईजी पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में काम करने का भी उन्हें व्यापक अनुभव है।
कानून व्यवस्था और पुलिसिंग पर रहेगा फोकस
प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में नई जिम्मेदारी को अहम माना जा रहा है।