मध्यप्रदेश में आज कांग्रेस वचन पत्र जारी करेगी। कांग्रेस का युवा, महिला और किसानों पर होगा फोकस। ये कार्यक्रम रविंद्र भवन में होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, वचन पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह की रहेंगे मौजूद। कांग्रेस अपने वचन पत्र में वोटरों को साधने के लिए कई नई बड़ी घोषणाओं को शामिल कर सकती है। कांग्रेस का फोकस आधी आबादी, युवा, महिला और किसान पर है। आरक्षित वर्ग को ध्यान में रखकर नई घोषणाएं वचन पत्र में देखने को मिल सकती हैं।
104 पन्नों में होंगी 1500 सौ से ज्यादा घोषणाएं होगी
विधानसभा चुनाव में में कमलनाथ का वचन पत्र बनेगा चुनाव जीतने की गांरटी। 104 पन्नों में होंगी 1500 सौ से ज्यादा घोषणाएं होगी। आज 12 बजे पूर्व सीएम कमलनाथ जारी करेंगे वचन पत्र। पिछले चुनाव की तरह इस बार भी कांग्रेस को वचनपत्र से उम्मीद।कमलनाथ के किसानों को पाँच वचन -
1- 5 हॉर्स पावर का बिल माफ
2- बिजली का बकाया माफ
3- किसानों का क़र्ज़ा माफ
4- आंदोलनों के मुक़दमे माफ
5- 12 घंटे बिजली का रास्ता साफ “स्थाई और अस्थाई कनेक्शन पर लागू”। “वचन के पक्के कमलनाथ”
बढ़ाइये हाथ, फिर कमलनाथ
वहीं कांग्रेस ने इसे लेकर ट्वीट किया कि, वचनपत्र का विमोचन आज। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस पार्टी का वचनपत्र आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी एवं प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला जी जनता के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। हम जन जन के कल्याण के लिये वचनबद्ध हैं। “बढ़ाइये हाथ, फिर कमलनाथ”Read More: कांग्रेस के 86 प्रत्याशियों के चयन के लिए दिल्ली में होगा मंथन, इस दिन आएगी दूसरी लिस्ट
Comments (0)