भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एमपी के खरगोन में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस हाईकमान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, जिन राहुल गांधी की दादी (इंदिरा गांधी) ने देश पर आपातकाल थोप दिया, वे आज इंग्लैंड में जाकर भारत में प्रजातंत्र की बहाली की बात करते हैं।
राहुल की दादी ने देश में इमरजेंसी लगाई
जेपी नड्डा ने कहा कि, राहुल की दादी ने देश में इमरजेंसी लगाई, जिसमें भाजपा की विचारधारा के 75 हजार लोग जेल गए। इसी कड़ी में उन्होंने आगे कहा कि, राहुल गांधी संभवत: पढ़े-लिखे कम हैं, जिनकी दादी ने आपातकाल लगाया और आज वे ही इंग्लैंड में जाकर भारत में प्रजातंत्र की बहाली की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, पहले भारत केपीएम विदेशों में जाते थे, तो पाकिस्तान, आतंकवाद और इसके कारण रुके विकास पर चर्चा होती थी। अब पीएम नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं, तो उन्हें अन्य देशों से राष्ट्रीय सम्मान मिलते हैं, मगर पीएम मोदी की इस अंतर्राष्ट्रीय प्रशंसा से कांग्रेस के पेट में दर्द होता है।
बीजेपी सरकारें 'प्रो-रेस्पोंसिव' और 'प्रो-एक्टिव' हैं
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि, केंद्र सरकार और प्रदेशों की बीजेपी सरकारें 'प्रो-रेस्पोंसिव' और 'प्रो-एक्टिव' हैं, जो लोगों की अपनी तरफ से चिंता करती हैं और विपरीत परस्थितिथियों में तत्काल राहत पहुंचाती हैं। इसके साथ ही नड्डा ने आयुष्मान और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी की सरकार को एक अत्यंत सक्रिय सरकार करार दिया।
मोदी सरकार लेकर आई आयुष्मान योजना
जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, इससे पहले कि, जनता समस्या का सामना करें, मोदी सरकार उनकी देखभाल करती है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, पीएम मोदी की सरकार अत्यंत सक्रिय सरकार है, जो लोगों के स्वास्थ्य की देखरेख के लिए आयुष्मान और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं बनाकर किसी भी समस्या का सामना करने से पहले लोगों की देखभाल करती है।
Comments (0)