CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही महीने बाकी है। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं और अपने-अपने हिसाब से जनता को लुभाने का काम कर रही है। इसी बीच कांग्रेस और बीजेपी को कड़ी चुनौती देने लिए आम आदमी पार्टी बिलासपुर में महारैली करने जा रही है।दरअसल, चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को बिलासपुर में महारैली और जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संदीप पाठक भी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। साइंस कॉलेज में आयोजित जनसभा में पार्टी ने एक लाख कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने का दावा किया है। बता दें कि, रायपुर के बाद बिलासपुर प्रदेश का दूसरा बड़ा संभाग है। यहां 24 विधानसभा सीटें हैं। यही वजह है कि आप पार्टी ने महारैली के लिए के लिए इस बार बिलासपुर को चुना है और आज होने वाले इस आयोजन में अरविंद और भगवंत मान को फिर से बुलाया गया है।
Read More: प्रदेश में सिकल सेल जांच एवं रोकथाम गतिविधियों में आयेगी तेजी.......
Comments (0)