छत्तीसगढ़ के जांजगीर चंपा में एक 10 साल का बच्चा 80 फीट गहरे बोरबेल में गिर गया। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बीते करीब 15 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ओडिशा से NDRF की टीमें मौके पर पहुंची है। JCB की रात भर खुदाई के बाद भी बच्चे को अभी नहीं निकाल पाए। लेकिन अब भी बच्चा करीब 20 फीट गहराई में फंसा है इसके लिए 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है।
जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई
ये हादसा शुक्रवार को हुआ। राहुल घर से खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया। लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। जैसे ही बेरवेल से राहुल के रोने की आवाज आई तो उसके बाद वहां हड़कंप मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू टीम ने बोरवेल में रातभर खुदाई की। इसी बीच देर रात उड़ीसा से NDRF की टीम एक्सपर्ट मोहंती भी मौके पर पहुंच गए हैं।
बोरवेल में फंसे बच्चे तक ऑक्सीजन पहुचाया जा रहा है
सीएम भूपेश बघेल ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। बिलासपुर के आईजी रतनलाल डांगी भी मौके पर पहुंचे। बोरवेल में फंसे बच्चे तक ऑक्सीजन पहुचाया जा रहा है। इसके अलावा कटक से NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू टीम ने आस-पास के एरिया में बेरिकेडिंग कर दिया है। पर्याप्त लाइटिंग के साथ स्वास्थ्य अधिकारियों और एंबुलेंस की टीम तैनात की गई है। इसके अलावा एक्सट्रा ऑक्सीजन सिलेंडर रखा गया है।
ये भी पढ़े- देश के 13 शहरों के लिए मिलेगी भोपाल से हवाई सेवा, जाने पूरी डिटेल्स
ऑक्सीजन सिलेंडर रखे गए हैं। पाइप से ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है
प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि बच्चे तक खाने का सामान भेजा जा रहा है। बीच-बीच में बच्चे के परिजनों से उसकी बातचीत कराई जा रही है। ऑक्सीजन सिलेंडर रखे गए हैं। पाइप से ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम तैनात है।
ये भी पढ़े- मध्य प्रदेश में आज से नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी शुरु
Comments (0)