पूरे देश में नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व के पहले ही दिन कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उधर भारतीय जनता पार्टी राज्य में नवरात्रि में शक्ति सम्मेलन के ज़रिये बूथ-बूथ जाने की तैयारी कर रही है।
बीजेपी नवरात्रि में शक्ति सम्मेलन के ज़रिये बूथ-बूथ पर जायेगी
भारतीय जनता पार्टी नवरात्रि में शक्ति सम्मेलन के ज़रिये बूथ-बूथ पर जायेगी। इसके इलावा बीजेपी उत्सव के मद्देनज़र चुनाव अभियान को तेज करेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का ने इस संबंध में आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की मूल ताक़त बूथ का कार्यकर्ता है। बीजेपी नवरात्रि में तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन का आयोजन कर रही है।
शक्ति सम्मेलन में एक शक्ति केंद्र पर लगभग 6 बूथ रहेंगे
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, शक्ति सम्मेलन में 12 हज़ार जगहों पर शक्ति केंद्र की टोली पर बूथ के अध्यक्ष जाएँगे पन्ना प्रमुख , पन्ना समिति और अर्ध पन्ना प्रमुख बनाए है। उन्होंने आगे बताया है कि, शक्ति सम्मेलन में एक शक्ति केंद्र पर लगभग 6 बूथ रहेंगे। ये
सभी बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित रहकर बूथ विजय संकल्प लेंगे। वीडी शर्मा ने कहा कि,
17-18-19 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से लेकर सभी नेतृत्व के लोग इन सम्मेलन में पहुँचेंगे। इस दौरान संपदा कार्ड - सम्मान ,पहचान और दायित्व , इनका कार्ड हम कार्यकर्ता को देने का काम करेंगे।
Comments (0)