छत्तीसगढ़ जांजगीर के अकलतरा में हुए दुष्कर्म और प्रदेश में हुए आईटी के छापे को लेकर। भारतीय जनता पार्टी 14 जुलाई को बड़े आंदोलन की तैयारी में है। इस आंदोलन में भाजपा के सांसदों और विधायकों के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में राजभवन तक मार्च करेंगे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे और इन मामलों पर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग करेंगे।
ये भी पढ़ें - सिद्धारमैया का बयान – शिक्षा विरोधी मंत्री बीसी नागेश बच्चों से जूते-मोजे छीनने जा रहे थे
जुलाई को होने वाले भारतीय जनता पार्टी के आंदोलन को लेकर। विधायक ब्रजमोहन अग्रवाल में जानकारी देते हुए बताया कि, भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही प्रदेश के ज्वलनशील मुद्दों को उठाती आई है। इसी के तहत अकलतरा में हुए दुष्कर्म के मामला। जिसमें बड़ी निर्ममता से एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही प्रदेश में आईटी ने छापे मारे हैं। जिसमें हजारों करोड़ की अवैध वसूली के प्रमाण मिले हैं। जिसे लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा और इन दोनों मामलों पर उचित कार्रवाई की मांग की
जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जाने वाले आंदोलन को लेकर। कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे का भी बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि, निश्चित ही अकलतरा की घटना बेहद निंदनीय घटना है। लेकिन गृह विभाग और पुलिस प्रशासन इसके लिए सजग है। जहां तक अपराधों की बात है। भाजपा के शासनकाल में जो घटनाएं हुई है। मैं उनकी तुलना नहीं करना चाहता। पर हम यह मानकर चल रहे हैं। अपराध पर नियंत्रण करने में विभाग सफल रहा है। विपक्ष अपना काम कर रहा है। मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।
कुल मिलाकर अकलतरा में हुई घटना और प्रदेश में पड़े आईटी के छापे को लेकर अब भाजपा बड़े स्तर पर आंदोलन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी और कार्रवाई की मांग करेगी। फिलहाल आंदोलन प्रदेश में बढ़ते अपराध कितना प्रभाव पड़ता है। यह तो देखने वाली बात होगी।
Comments (0)