एमपी के उज्जैन जिले के महिदपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने इस संबोधन में एक बार फिर अधिकारियों-कर्मचारियों को धमकाते हुए कहा कि, कमलनाथ की चक्की देर से चलती है, लेकिन बहुत बारीक पीसती हैं। पीसीसी चीफ ने आगे कहा कि, ये सुन लें सब अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिसवालों का सर्टिफिकेट देना होगा तो वो मेरे सामने बैठे लोग ( कांग्रेस कार्यकर्ता ) देंगे।
अधिकारियों, कर्मचारियों को कमलनाथ ने दी धमकी
अपने इस संबोधन में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, बीजेपी के पास पुलिस, पैसा और प्रशासन सिर्फ 4 महीने के लिए बचा है। कमलनाथ ने कहा कि, यहां पर कौन अधिकारी कब से पदस्थ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, कल के बाद परसों भी आता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलिसवालों से कहा कि, वर्दी की इज्जत करिए नहीं तो देखेंगे आपकी वर्दी कितने दिल चलती हैं। कमलनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि, राज्य के मतदाता शिवराज सिंह के नाटक और घोटालों को देखते हुए अगले चुनाव में फैसला करेंगे।कांग्रेस सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आगे राज्य सरकार पर बरसते हुए कहा कि, बीजेपी ने धर्म को ही भ्रष्ट्राचार का माध्यम बना लिया है। उन्होंने कहा कि, 15 साल बाद राज्य में जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई, 15 महीने सरकार चली। इस दौरान हमारी सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया और साढ़े 11 महीने में 1 हजार गौशालाएं बनवाईं।जनता अब शिवराज सिंह को विदा करने के लिए तैयार हैं
वहीं आगे अपने इस संबोधन में शिवराज सिंह पर हमला बोलते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि, वे शिवराज सिंह से नाचने, गाने,घोषणा करने और झूठ बोलने में मुकाबला नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा कि, शिवराज सिंह ने 18 साल के शासन में 22 हजार घोषणाएं की हैं। कमलनाथ ने कहा कि, युवा व्यवसाय या रोजगार चाहता हैं। राज्य की जनता अब शिवराज सिंह को विदा करने के लिए तैयार हैं।Read More: जयवर्धन सिंह ने पंचायत मंत्री पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप, महेंद्र सिंह सिसोदिया ने किया पलटवार
Comments (0)