मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनधारियों की सालों पुरानी मांग पूरी करने की तैयारी में है। प्रदेश में करीब 36 साल से कर्मचारी संगठन वेतन, पेंशन और सेवा नियमों से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे हैं और अब सुगबुगाहट है कि मोहन यादव सरकार इसे ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लेने वाली है। सरकार 4 सीनियर अधिकारियों की एक कमेटी गठित करने जा रही है जो कर्मचारियों की मांगों पर उनसे चर्चा कर सुझाव सरकार को देगी।
वेतन, पेंशन और सेवा नियमों से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार सीनियर अधिकारियों की 4 सदस्यीय कमेटी गठित करने जा रही है