लोकसभा चुनाव 2024 में MP भाजपा की नजर अगर किसी सीट पर सबसे ज्यादा है तो वह है छिंदवाड़ा। बीजेपी पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ में लगातार सेंधमारी कर रही है। भाजपा कांग्रेस के कई दिग्गजों को अपने दल में शामिल करवा चुकी है। बीजेपी की इसी सेंधमारी को लेकर पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोशल मीडिया साइट x पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने छिंदवाड़ा को अपनी कर्मभूमि और तपोभूमि बताया है।
कमलनाथ ने कहा कि, छिंदवाड़ा की जनता भाजपा की इस कारस्तानी को बड़े गौर से देख रही है और उसने ठान लिया है कि, जो लोग छिंदवाड़ा के ऊपर आक्रमण कर रहे हैं, उनको करारा जवाब देगी।