रेल मंडल के भाटापारा और हथबंध रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते 23 और 24 जुलाई को कई यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त करने की अपील की है।
23 जुलाई को ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 23 जुलाई को निम्नलिखित ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी—
68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू
68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू
68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू
68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू
58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू
24 जुलाई को भी प्रभावित रहेगा संचालन
24 जुलाई को 68745 कोरबा–रायपुर मेमू पैसेंजर पूरी तरह रद्द रहेगी।
इसके अलावा 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर गोंदिया तक नहीं जाएगी। यह बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर ही समाप्त हो जाएगी।
वहीं 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा ट्रेन गोंदिया से शुरू नहीं होगी, बल्कि बिलासपुर स्टेशन से संचालित होकर झारसुगुड़ा तक जाएगी। इस दौरान गोंदिया से बिलासपुर के बीच का सफर रद्द रहेगा।
पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन का संचालन 18 सितंबर तक बढ़ा
यात्रियों की बढ़ती संख्या और कन्फर्म बर्थ की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पटना–चर्लपल्ली–पटना स्पेशल ट्रेन (03253/03254/03255) के संचालन की अवधि 18 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत ट्रेन में 14-14 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।
नई समय-सारिणी के अनुसार—
03253 पटना–चर्लपल्ली स्पेशल : 3 अगस्त से 15 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार चलेगी।
03254 चर्लपल्ली–पटना स्पेशल : 5 अगस्त से 17 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार संचालित होगी।
03255 चर्लपल्ली–पटना स्पेशल : 7 अगस्त से 18 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी।
इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर इस विशेष ट्रेन का व्यावसायिक ठहराव (Commercial Stopage) रहेगा। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी यात्रा सुविधा मिलेगी।
22 कोचों के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 7 एसी थ्री-टियर, 7 एसी थ्री-इकोनॉमी, 4 स्लीपर और 2 सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले 139 हेल्पलाइन, NTES या IRCTC के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की ताजा जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।