भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है। इन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष और नेशनल काउंसिल मेंबर्स के चुनाव होने हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक और विनोद तावड़े को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह मध्यप्रदेश का चुनाव अधिकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बनाया गया है।
Comments (0)