मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।
यह सत्र 19 फरवरी तक चलेगा, जिसमें कुल नौ बैठकें होंगी। कुल 13 दिन चलने वाले सत्र में 2303 प्रश्न भेजे गए हैं। इनमें 1163 तारांकित हैं। चार स्थगन, 259 ध्यानाकर्षण और 12 अशासकीय संकल्प आएंगे।
सदन की कार्यवाही राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू हुई। राज्यपाल जब अपना अभिभाषण पढ़ रहे थे, उसी दौरान कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा के संकल्प पत्र की प्रतियां सदन में लहराई और नारेबाजी शुरू कर दी।
मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।