दीपावली के बाद ठंड का मौसम शुरू होने लगता है। मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में अब रात के दौरान ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। दिवाली के दिन कई जिलों के तापमान में कमी देखने को मिली है।
मौसम विभाग के मुताबिक अब जल्द ही ठंड का मौसम शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि 10 नवबंर के बाद से तेज ठंड पड़ सकती है। दरअसल, नवंबर में भोपाल में 10 दिन बीतने के बाद ही तेज सर्दी पड़ना शुरू हो जाती है।
ऐसा पिछले 25 सालों में कई बार हो चुका है। दरअसल, देश के उत्तरी हिस्से से और पहाड़ों की ठंडी हवा नवंबर के दूसरे पखवाड़े के आसपास आना शुरू हो जाती है। देश के उत्तरी हिस्से में वेस्टर्न डिस्टरबेंस या बर्फबारी से मौसम बदलता जाता है। इस दौरान वहां की हवा यहां आने की वजह से सर्दी बढ़ती है। इस साल नवंबर के महीने में 10- 12 दिन बाद अच्छी सर्दी पड़ने की संभावना है।
नवंबर के पहले हफ्ते में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखा जाएगा। हालांकि, सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। वहीं, रात में टेंपरेचर 15-18 डिग्री के आसपास हो सकता है।
दीपावली के बाद ठंड का मौसम शुरू होने लगता है। मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में अब रात के दौरान ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। दिवाली के दिन कई जिलों के तापमान में कमी देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक अब जल्द ही ठंड का मौसम शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि 10 नवबंर के बाद से तेज ठंड पड़ सकती है। दरअसल, नवंबर में भोपाल में 10 दिन बीतने के बाद ही तेज सर्दी पड़ना शुरू हो जाती है।
Comments (0)