छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी है।बता दें कि महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त जारी कर दी गई है, जिसमें करीब 70 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 651.62 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। इस योजना के तहत सरकार ने मार्च 2024 से जनवरी 2025 तक 7181 करोड़ 94 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का लक्ष्य रखा है। महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की राशि दी जाती है, जो उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जारी की जा रही है। यह योजना महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। बता दें कि महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त जारी कर दी गई है, जिसमें करीब 70 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 651.62 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।
Comments (0)