लाडली बहना योजना को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, महिलाओं को न्याय मिल सके , उनके साथ दोयम दर्ज का व्यवहार न हो। वर्षो पहले इसके लिए अभियान शुरू हुआ। लाडली लक्ष्मी योजना के जरिये लाखों बेटियों की शादी हुई। बेटी अब बोझ नहीं रही।
आज बेटियों के जन्म पर लोग खुशियां मनाते हैं
सीएम शिवराज सिंह ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, योजना का असर इतना हुआ कि, सेक्स रेशियों बढ़कर 9,56 हो गयी है। पहले लोग बेटियों को कोख में मार देते थे , अब बेटियों के जन्म पर लोग खुशियां मनाते हैं। उन्होंने कहा कि, हमने निकाय में महिलाओं को आरक्षण दिया। लोकल गवर्नमेंट महिलाएं बहुत अच्छे से चला रही है। 30% आरक्षण बेटियों को पुलिस भर्ती में दिया। जिसके जरिए बेटियां लॉ एंड ऑर्डर अच्छी तरह से सम्भाल रही हैं।मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया है
एमपी के सीएम ने कहा कि, हमने रजिस्ट्री में महिलाओं को छूट दी, जिसकी बजह से सशक्तिकरण हुआ। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ रही है। छोटी -छोटी चीज़ों के लिए बहनों को परेशान होना पड़ता था। बैगा ,भारिया,सहरिया जनजातीय में इसका इंपैक्ट पहले हमने देखा। आज का दिन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया है।ये योजना चुनाव को देखते हुए नहीं बनाई गई
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, लाडली बहना योजना में राज्य की 1 करोड़ 25 लाख बहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। कुछ बहने अगर रह गयी तो उकसा सुधार करके फिर पैसे डाले जाएंगे। ये चुनाव को देखते हुए योजना नहीं बनाई गई। चुनाव से पहले भी हमने महिलाओं के लिए कई योजनाएं बनाई। ये योजना चुनाव को देखते हुए नहीं बनाई गई। महिलाओं के खाते में हो सकता है राशि कल तक आये।Read More: हमने 9 साल की सेवा से लोगों का विश्वास हासिल किया है - केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
Comments (0)