जैविक उत्पादों के शौकीनों के लिए है खुशखबर। एमपी के इंदौर के ग्रामीण हाट बाजार में 23 फरवरी से तीन दिवसीय जैविक मेला शुरू हुआ है। इस मेले में जैविक खेती करने वाले किसान देश के कोने-कोने से आए है। आपको बता दें कि, इस कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर आशीष सिंह, पद्मश्री पर्यावरणविद एवं समाज सेविका जनक पलटा, ब्रह्मकुमारी अनिता दीदी ने किया। इस अवसर पर विधायक मधु वर्मा, गोलू शुक्ला भी उपस्तिथ रहे।
जैविक उत्पादों के शौकीनों के लिए है खुशखबर। एमपी के इंदौर के ग्रामीण हाट बाजार में 23 फरवरी से तीन दिवसीय जैविक मेला शुरू हुआ है।