डबरा विधानसभा से कांग्रेस पार्टी ने सुरेश राजे को एक बार फिर अपना प्रत्याशी घोषित किया है। आपको बता दें कि, 2020 में हुए उपचुनाव में राजे ने बीजेपी नेता इमरती देवी को हराया था। वहीं कुछ दिनों पहले ही सुरेश राजे का एक अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, लेकिन कांग्रेस ने फिर भी उन्हीं पर भरोसा जताया है। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे बीजेपी नेत्री इमरती देवी से मुकाबला करेंगे। आपको बता दें कि, इमरती और राजे के बीच समधी और समधन का रिश्ता है।
कांग्रेस ने राजे पर जताया भरोसा
सुरेश राजे ने दावा किया कि, वे पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और भारी बहुमत से पार्टी को जीत दिलाएंगे।