एमपी के गुना लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया जीत हासिल करने जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें उनके परिवार का भी पूरा साथ मिल रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से मुलाकात कर रही हैं। इसी कड़ी में प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने गुना में ग्रामीण महिलाओं से चर्चा की।
गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया लगातार चुनावी अभियान में जुटकर गांव-गांव पहुंच लोगों से अपने पति के समर्थन में वोट मांग रही हैं।