जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय प्रवास पर जांजगीर-चांपा जिले के पोड़ी (राछा) पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को कई विकास कार्यों की सौगात दी और विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नवागढ़ में बनेगा रेस्ट हाउस, नए धान खरीदी केंद्र का होगा निर्माण
मुख्यमंत्री साय ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने रामसागर तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये, माताओं और बहनों के लिए आजीविका भवन निर्माण, साहू समाज भवन के लिए 15 लाख रुपये, नवागढ़ में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस भवन तथा नया धान खरीदी केंद्र भवन निर्माण की घोषणा की।
रामसागर तालाब सौंदर्यीकरण हेतु 50 लाख रुपये
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कमलेश जांगड़े, नारायण चंदेल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय बिलासपुर जिले के लिए रवाना हो गए।