छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 जून से 9 जून 2026 तक किया जाएगा।
दो पालियों में होगी परीक्षा
मुख्य परीक्षा चार दिनों तक आयोजित की जाएगी। अधिकांश प्रश्नपत्र दो पालियों में होंगे।
प्रथम पाली: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
द्वितीय पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
विषयवार परीक्षा कार्यक्रम
6 जून 2026
प्रथम पाली: भाषा
द्वितीय पाली: निबंध
7 जून 2026
प्रथम पाली: सामान्य अध्ययन-I
द्वितीय पाली: सामान्य अध्ययन-II
8 जून 2026
प्रथम पाली: सामान्य अध्ययन-III
द्वितीय पाली: सामान्य अध्ययन-IV
9 जून 2026
प्रथम पाली: सामान्य अध्ययन-V
द्वितीय पाली: परीक्षा नहीं होगी
पांच संभागीय मुख्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्र
अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोग ने प्रदेश के पांच प्रमुख संभागीय मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। मुख्य परीक्षा का आयोजन सरगुजा (अंबिकापुर), बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर (जगदलपुर) और रायपुर स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।
प्रवेश पत्र पहले ही जारी
आयोग ने बताया है कि मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 25 मई 2026 को जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना
CGPSC ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड जारी होने की सूचना व्यक्तिगत रूप से या SMS के जरिए भी नहीं दी जाएगी। इसलिए सभी उम्मीदवारों को समय रहते वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और उसमें दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।आयोग ने अभ्यर्थियों से परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और परीक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करने की अपील की है।