रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की घोषणा की है। इसमें छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अधिकारी और जवानों को शामिल किया गया है। इन सभी का चयन विशेष ऑपरेशन (Special Operation) की श्रेणी में किया गया है। सम्मान पाने वालों में SP रॉबिन्सन गुरिया, एडिशनल SP अक्षय प्रमोद साबद्रा, अजय कुमार और सुशील कुमार नायक समेत अलग-अलग रैंक के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।
22 सितंबर 2025 के ऑपरेशन के लिए मिलेगा पदक
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 31 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के इन 15 पुलिसकर्मियों को 22 सितंबर 2025 को किए गए विशेष ऑपरेशन में योगदान के लिए पदक दिया जाएगा।यह पदक विशेष ऑपरेशन, जांच और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जाता है। छत्तीसगढ़ के चयनित सभी 15 नाम विशेष ऑपरेशन श्रेणी में शामिल हैं।
SP से लेकर कांस्टेबल तक 15 पुलिसकर्मी सम्मानित होंगे
केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के लिए चयनित छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों की सूची इस प्रकार है
रॉबिन्सन गुरिया – SP
अक्षय प्रमोद साबद्रा – एडिशनल SP
अजय कुमार – एडिशनल SP
सुशील कुमार नायक – एडिशनल SP
आशीष कुमार नेताम –
महेंद्र पोताई – सब इंस्पेक्टर
पुरुषोत्तम कुपाल – हेड कांस्टेबल
रामकुमार दर्रो – हेड कांस्टेबल
भुनेश्वर मरकाम – कांस्टेबल
जैनू राम दुग्गा – कांस्टेबल
राजेश सलाम – बीएफ कांस्टेबल
लिखेश्वरी नाग – बीएफ महिला कांस्टेबल
चमन लाल – बीएफ कांस्टेबल
लक्ष्मण राम कोर्राम – कांस्टेबल
सोमरू राम वड्डे – कांस्टेबल
विशेष ऑपरेशन में योगदान के लिए मिला सम्मान
गृह मंत्रालय द्वारा घोषित इस पदक का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के विशेष कार्यों को सम्मानित करना है। इसमें विशेष ऑपरेशन के साथ जांच और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को भी मान्यता दी जाती है।छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मियों का चयन विशेष ऑपरेशन श्रेणी में हुआ है। इस सूची में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर मैदानी स्तर पर काम करने वाले जवानों तक के नाम शामिल हैं।