छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ घंटों में बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर जनजीवन प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
वहीं बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली के साथ जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
अगले कुछ घंटों में और सक्रिय होगा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने मौसम प्रणाली और सक्रिय मानसून के प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। आने वाले कुछ घंटों में कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।