रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 18 जून 2026 को आदेश जारी करते हुए सात आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। यह बदलाव रायपुर, बिलासपुर, कांकेर और जगदलपुर समेत कई अहम वन मंडलों में किया गया है।
इन IFS अधिकारियों का हुआ तबादला
राजेश कुमार चंदेल, मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), कांकेर को मुख्य वन संरक्षक (समन्वय) बनाया गया है।
आलोक कुमार तिवारी, मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर को मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास/आईटी) की जिम्मेदारी दी गई है।
राम अवतार दुबे, मुख्य वन संरक्षक, कार्य योजना बिलासपुर को क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, नया रायपुर में पदस्थ किया गया है।
विवेकानंद झा, वन संरक्षक (प्रशासन, राजभाषा एवं समन्वय) को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), कांकेर बनाया गया है।
लक्ष्मण सिंह, वन उप संरक्षक (रिकॉर्ड) को प्रभारी वन संरक्षक, कार्य योजना मंडल बिलासपुर का दायित्व सौंपा गया है।
स्टायलो मंगावी, जो वर्तमान में वन्यजीव क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें अपने मौजूदा दायित्वों के साथ प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
निमला खेस्स, वर्ष 2021 बैच की आईएफएस अधिकारी को जिला वन अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार प्रभाग रायपुर में पदस्थ किया गया है।


अनिमेष गोवर्धन को भी मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
वन विभाग द्वारा जारी एक अन्य आदेश में राज्य वन सेवा के अधिकारी अनिमेष गोवर्धन, जो वर्तमान में संपदा अधिकारी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कार्यालय, नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थ हैं, उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। उन्हें आगामी आदेश तक प्रभारी वन उप संरक्षक (रोकड़), कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ प्रमाणीकरण समिति, भारत वानिकी एवं कृषि (सीजीसर्ट) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वन विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।