छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के नवनिर्वाचित जिला, संभाग एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 13 जून 2026 को इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कमल वर्मा, पवन शर्मा एवं जी आर चंद्र उपस्थित रहे। अतिथियों एवं विभागीय अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
मुख्य अतिथि मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने संघ के जिला, संभाग एवं प्रांतीय नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने समस्त पदाधिकारियों को विधिवत शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों पर भी चर्चा की गई।
संगठन की जिम्मेदारियों पर दिया गया मार्गदर्शन
विशिष्ट अतिथि कमल वर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों को उनके दायित्व एवं कार्य निर्वहन को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग भी मंत्री से की।
प्रांतीय अध्यक्ष गजेंद्र साहू ने उठाए ज्वलंत मुद्दे
संघ के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष गजेंद्र साहू ने मंच पर उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने संगठन की ज्वलंत मांगों और कर्मचारियों की समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखते हुए जल्द निराकरण की मांग की।
मंत्री ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब ने संघ के विभिन्न कैडर से जुड़े आवश्यक मांगों और मुद्दों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उनके इस आश्वासन से उपस्थित कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथियों का हुआ सम्मान
सम्मान समारोह के दौरान संघ की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं संगठन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथियों को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
एकजुट रहने का दिया गया संदेश
उद्बोधन के दौरान पवन शर्मा एवं जी आर चंद्रा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन में एकजुटता बनाए रखने और कर्मचारियों के हित में कार्य करने की सलाह दी।