छत्तीसगढ़ में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने 25 जून से 29 जून 2026 के बीच कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। रेलवे प्रशासन ने 10 ट्रेनों को रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया है।
अंडरब्रिज निर्माण कार्य के चलते लिया गया फैसला
रेलवे अधिकारियों के अनुसार निपनिया-भाटापारा रेलखंड में अंडरब्रिज निर्माण कार्य के तहत रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इसी वजह से इस अवधि के दौरान रेल परिचालन प्रभावित रहेगा और कई ट्रेनों को रद्द या आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा।
रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और इतवारी रूट के यात्री होंगे प्रभावित
निर्माण कार्य के कारण रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) रूट पर चलने वाली ट्रेनों के यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।
रद्द रहने वाली ट्रेनें
28 जून 2026 को ट्रेन संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
28 जून 2026 को ट्रेन संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
28 जून 2026 को ट्रेन संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
28 जून 2026 को ट्रेन संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
25 एवं 28 जून 2026 को ट्रेन संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
26 एवं 29 जून 2026 को ट्रेन संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
25 एवं 28 जून 2026 को ट्रेन संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
26 एवं 29 जून 2026 को ट्रेन संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
26 एवं 29 जून 2026 को ट्रेन संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
28 जून 2026 को ट्रेन संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
शॉर्ट टर्मिनेट और आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
25 एवं 28 जून 2026 को गोंदिया से चलने वाली ट्रेन संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से संचालित होगी। यह ट्रेन गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
25 एवं 28 जून 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली ट्रेन संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त होगी। बिलासपुर से गोंदिया के बीच इसका संचालन नहीं होगा।
25 जून 2026 को ट्रेन संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर को बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त किया जाएगा। यह ट्रेन बिलासपुर से रायपुर के बीच रद्द रहेगी।
यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस जरूर जांचें
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस और समय-सारिणी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।