रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में गुरुवार शाम अचानक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी मंत्रियों को रात 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में बैठक के लिए बुलाया है। खास बात यह है कि बैठक का एजेंडा मंत्रियों को नहीं बताया गया है, जिससे सत्ता के गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों को केवल बैठक का समय और स्थान बताया गया है, जबकि किन मुद्दों पर चर्चा होगी, इसे पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। अचानक बुलाई गई इस बैठक के बाद मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल, विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव और सरकार के किसी बड़े राजनीतिक या प्रशासनिक फैसले को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, सरकार की ओर से बैठक के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में सभी की नजर मुख्यमंत्री निवास में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक पर टिकी हुई है। बैठक समाप्त होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह नियमित समीक्षा बैठक थी या सरकार किसी बड़े निर्णय की तैयारी में है।